April 23, 2026

होंठों का कालापन दूर करने के टिप्स, घर पर अपनाएं ये नेचुरल तरीके

0
untitled-1775908507

नई दिल्ली। आज के समय में हर लड़की चाहती है कि उसके होंठ बिना किसी मेकअप के भी गुलाबी और सॉफ्ट नजर आएं। लेकिन अगर आप अगर इस इस समय काले होंठ से परेशान हो गए हैं या फिर आपने कई सारे प्रोडक्ट उसे कर लिया है लेकिन इसका फायदा आपको नहीं हो सका है तो चलिए आज आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं जिससे आपको काफी ज्यादा फायदा होगा और आपके होंठ काफी अच्छे दिखने लगेंगे। तो बिना देरी किए चलिए इन ट्रिक को अपनाइए और अपने होंठ गुलाबी बनाया

रात में सोने से पहले फॉलो करें
अगर आप भी पिंक लिप्स पाना चाहती हैं, तो रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इसके बाद एक बूंद घी या वैसलीन लेकर होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करने के बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। यह नुस्खा होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और धीरे-धीरे उनका कालापन कम करने में मदद करता है।

शहद, नींबू और हल्दी का ये मिश्रण है कमल का
होंठों को एक्सफोलिएट करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आप इसमें नारियल तेल भी मिल सकते हैं। मिक्स किए गए इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर कुछ मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से साफ कर लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करने से डेड स्किन हटती है और होंठों का रंग निखरता है। और धीरे-धीरे आपके होंठ काफी अच्छे और मुलायम बन जाएंगे दिखने में भी यह काफी अच्छे लगेगे।

चुकंदर से बनाए घर पर लिप बाम
चुकंदर का रस निकालकर उसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंटकर क्रीम जैसा बना लें और एक डिब्बी में स्टोर करके फ्रिज में रख दें। यह अच्छी तरीके से जम जाएगा इसके बाद आप इसे आसानी उपयोग कर सकती हैं। ये आपके होठों को अच्छा बनाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *