April 25, 2026

Chardham Yatra 2026: सीएम धामी बोले-सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी

0
dhami on chardham
  • अब तक 10 लाख पंजीकरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराना हमारी जिम्मेदारी है। अब तक यात्रा के लिए 10 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में पांच करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

मंगलवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सरकार ने 2025 में धामों के कपाट बंद होने के बाद से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सड़क, अवस्थापना विकास, आवास, परिवहन व आवास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बीते वर्ष प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आपदा के कारण डेढ़ माह तक चारधाम यात्रा बाधित रही। इसके बावजूद पर 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आगामी यात्रा के लिए अब तक 10 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है लेकिन प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराना हमारी जिम्मेदारी है। आपदा के पूर्वानुमान की सूचना भी श्रद्धालुओं की दी जाएगी। यात्रा शुरू होने से पहले वे स्वयं भी यात्रा मार्गों पर जाकर व्यवस्था को परखेंगे। चारधाम यात्रा के दौरान सामान्य स्थिति में श्रद्धालुओं की संख्या में कैपिंग को लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं दिए गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *