March 8, 2026

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की 24 घंटे में दूसरी धमकी:जज को आया मेल

0
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को दूसरी धमकी
  • पाकिस्तान आइएसआइ-तमिल टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

उत्तराखंड के नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की दूसरी बार धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज जिला जज की आधिकारिक मेल पर आया है। इस बार धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आइएसआइ) और तमिल टाइगर ऑफ ईलम (एलटीटीई) से जुड़ा बताते हुए ‘ह्यूमन बम’ और ‘सी4-आरडीएक्स’ के इस्तेमाल का दावा किया है।

इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:11 बजे जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर यह संदेश प्राप्त हुआ। इसमें लिखा कि कोर्ट परिसर में सी4 आरडीएक्स से बने बम पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। ईमेल में सुबह 11:15 बजे सभी बमों के फटने की चेतावनी दी गई थी।

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मौके पर पहुंची, सुरक्षा बढ़ाई

नैनीताल एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार, इस बार ह्यूमन बम (फिदायीन) के जरिए धमाका करने की बात कही गई है।

इस बार धमकी में आइएसआइ और एलटीटीई जैसे संगठनों की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। कल भी नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसके बाद से इसे बार काउंसिल चुनाव को प्रभावित करने की साजिश या किसी बड़ी आतंकी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *