March 8, 2026

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मौके पर पहुंची, सुरक्षा बढ़ाई

0
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट-2

उत्तराखंड के नैनीताल में से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी पर कोर्ट में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, कोर्ट कैम्पस खाली किया गया है।

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि अभी ऑल इंडिया जजेस एसोसियेशन के ई-मेल पर एक मेल आया है, जिसमें लिखा है कि, “आपके कोर्ट के जज के चेंबर में 12 RDX IED लगाए गए हैं।

धमकी के बाद अधिवक्ता और कर्मचारी अपने चेंबरों से बाहर निकल आए हैं। ये धमकी ऐसे समय में आई है जब उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार, 17 फरवरी को होने हैं।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि जजों को कोर्ट परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

उन्होंने कहा कि ‘ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन’ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया है।

परिसर कराया खाली: सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरातफरी मच गई। अधिवक्ताओं और वादकारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया।

सुरक्षा जांच: मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग तेज
घटना के बाद डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि आसपास के इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है। पुलिस और एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इधर ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इसके अलावा उत्तरकाशी के जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी है। इस धमकी के बाद वहां भी पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *