Mahashivratri 2026: केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तय हुई तिथि, अब इस दिन खुलेंगे
-
ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में कपाट खोलने पर लिया गया निर्णय

केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।
भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
आस्था, तप और अखंड श्रद्धा की त्रिवेणी से अनुप्राणित, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव की पावन धरा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को परंपरागत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
चारधाम यात्रा को इस वर्ष भी… pic.twitter.com/6nHqzEFJoF
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 15, 2026
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी।
अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट
उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। ऐसे में यह इस बार भी अक्षय तृतीया (19 अप्रैल ) को ही खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा।
