Chamoli samachar: पोखरी में छह साल के मादा भालू को वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

चमोली में वन विभाग की टीम ने पोखरी के भिकोना गांव के पास एक छह साल के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया। ज्ञात हो कि चमोली में इन दिनों भालू के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां लगातार भालू के हमले का खतरा बना हुआ था। ऐसे में वन विभाग लगातार इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की कोशिशों में जुटा हुआ है।
प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा के निर्देश पर देहरादून चिड़ियाघर की एक तीन सदस्यीय टीम भालू प्रभावित क्षेत्रों में घूम रही है। इसी के तहत शुक्रवार रात को करीब दो बजे भालू को ट्रेंकुलाइज किया गया।
