March 8, 2026

Uttarakhand Weather Update: 20 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों में बारिश- बर्फबारी के आसार

0
cold weather-uk
  • कोहरे का यलो अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 20 दिसंबर, शनिवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जिसके चलते देवभूमि के मैदानी इलाकों जैसे हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार आ​दि जगहों पर भी तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्दी या​नी ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *