March 9, 2026

मौसम लेगा नई करवट: 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

0
Weather-alert

Weather Alert: देश में अब मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को भारी बारिश होगी, तो वहीं उत्तराखंड में 20-21 को ठिठुराएगी बारिश और बर्फबारी

Cold and Heavy Rain Alert : मानसून (Monsoon) के इस शानदार सीज़न में पूरे देश में जोरदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो रिकॉर्डतोड़ बारिश होने से लोग जमकर भीगे और नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए। मानसून के सीज़न में जमकर बादल बरसने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली, क्योंकि तापमान कम रहने से मौसम सुहावना रहा और गर्मी कम रही। मानसून के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब देश में मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।वहीं उत्तराखंड के लिए आईएमडी ने अगले तीन दिन तक राज्य के विभिन्न इलाकों में अत्यंत घना कोहरा छाने और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने राज्य के विभिन्न जिलों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की चेतावनी भी जारी की है।

कैसा रहेगा? दिल्ली-राजस्थान में मौसम
राजस्थान और दिल्ली में मानूसन के दौरान जोरदार बारिश हुई। हालांकि अब राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को राजस्थान और दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन दिन में धूप छाई रहेगी।

उत्तराखंड Yellow Alert : अगले तीन दिन घना कोहरा-शीत दिवस करेंगे बेहाल, 20-21 को ठिठुराएगी बारिश और बर्फबारी

मौसम करवट ले चुका है। पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है। हालांकि इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में यूएस नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा गलन बढ़ा रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। दिन में धूप भी बेअसर दिख रही है। इधर, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर चम्पावत और अल्मोड़ा आदि पर्वतीय जिलों में सुबह के वक्त जमकर पाला गिर रहा है। सुबह खेत पाले की सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। पहाड़ों में भीषण ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। इधर, आईएमडी ने आज से 21 दिसंबर तक के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की भी संभावना है। इससे राज्य में आने वाले दिनों में ठंड में तगड़ी बढ़ोत्तरी के आसार हैं। हाड़तोड़ ठंड से लोग ठिठुर उठेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Visit: शेरों की धरती पर गूंजा वंदे मातरम

अति घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक कल यानी 18 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में अति घना कोहरा छाने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक कल यूएस नगर जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की भी संभावना है। इससे ठंड में काफी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 दिसंबर को हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।

यातयात में आएगी दिक्कतें
आईएमडी ने आज से 20 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक कोहरा छाने से विजिविलिटी बेहद कम हो सकती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। कहीं-कहीं पर यातायात टकराव की भी स्थिति बन सकती है। कम दृष्यता के चलते हवाई सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं। सर्द हवाएं चलने से शिशुओं, कमजोर लोगों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो सकती है। लिहाजा आईएमडी ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है

Read More: टैक्स-फ्री होगी? पीएफआरडीए ने एनपीएस से 80 प्रतिशत लंपसम निकासी 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

: मौसम अब नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी।

: मौसम की नई करवट का असर केरल में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

: तमिलनाडु में भी अब मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे।

: कर्नाटक में भी कई जगह मौसम अब नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक में 18-21 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है।

: मौसम की नई करवट का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड में भी रुक-रूककर तेज़ बारिश होगी।

: जम्मू-कश्मीर में भी मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 18-21 दिसंबर को रुक-रूककर भारी बारिश की संभावना है।

: राजस्थान में भी मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 21 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश होगी।

: देश में कई अन्य जगह भी मौसम नई करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 18, 19, 20 और 21 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल, माहे, अंडमान-निकोबार और लद्दाख में रुक-रूककर बादल बरसेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *