PM Modi Visit: शेरों की धरती पर गूंजा वंदे मातरम
-
तीन दिवसीय यात्रा: भारतीय पीएम को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

अदीस अबाबा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को इथियोपिया की संसद में सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। सांसदों ने पीएम मोदी के भाषण से पहले खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका अभिवादन किया।
यहां पीएम ने कहा, शेरों की धरती इथियोपिया में होना मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि भारत में मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है। पीएम ने भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरमÓ और इथियोपिया के राष्ट्रीय गान की तुलना करते हुए, पीएम ने कहा कि दोनों में हमारी जमीन को मां कहा गया है।
यहां पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया से भी नवाजा गया। जिसके बाद उनके सम्मान में रखे गए कार्यक्रम में इथियोपियन गायकों ने भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम को गाया, जिसे सुनते ही पीएम मोदी खुशी
से झूम उठे। इससे पहले अदीस अबाबा के होटल पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ भारतीयों ने स्वागत किया। वे पीएम एक झलक देखने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे।
ओमान पहुंचे मोदी, इथियोपिया के पीएम ने एयरपोर्ट तक छोड़ा…
अब वह अपने दौरे के आखिरी चरण के तहत ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए हैं, यहां उनकी मुलाकात ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। इससे पूर्व ओमान की यात्रा पर निकलने से पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद कार चलाकर पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोडऩे भी आए।
