March 8, 2026

पूर्णागिरि रोपवे निर्माण की साप्ताहिक निगरानी जरूरी: मुख्य सचिव

0
purnagiri ropeway
  • चंपावत के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

  • टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन में चंपावत, लोहाघाट व अल्मोड़ा को जोड़ने को संरेखण को कहा

  • किरौड़ा नाले से भू-कटाव देखने के साथ आध्यामिक स्थल श्यामलाताल का किया निरीक्षण

बनबसा (चंपावत): प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पूर्णागिरि रोपवे, शारदा रिवर फ्रंट व शारदा कारिडोर जैसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को निश्चित अवधि में पूर्ण करने को कहा है। डीएम चंपावत मनीष कुमार से रोपवे निर्माण कराने वाली कंपनी पूर्णागिरि रोपवे कंस्ट्रक्शन से साप्ताहिक रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। रोपवे निर्माण मई 2027 में पूरा होना है। प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन में चंपावत, लोहाघाट व अल्मोड़ा को जोड़ने के लिए विस्तृत संरेखण (एलाइनमेंट) तैयार करने को कहा।
सोमवार को बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने चंपावत जिले में संचालित व प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। लैंडपोर्ट अथारिटी के माध्यम से भारत-नेपाल के बीच बन रहे ड्राई पोर्ट व टनकपुर में निर्माणाधीन आइएसबीटी को तय अवधि में पूर्ण करने व नियमित निगरानी के निर्देश दिए। बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के दौरान सिंचाई के पारंपरिक तरीकों से बजाय कम लागत वाले सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा। पांच करोड़ से कम लागत वाले कार्यों को सीएम घोषणा के माध्यम से अनुमोदित कराने त्वरित गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। डिप्टेश्वर व कुर्मू झील की कार्ययोजना तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। बाद में टनकपुर पहुंचे मुख्य सचिव ने किरौड़ा नाले से हो रहे भू-कटान क्का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। देर शाम आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के लिए चयनित श्यामलाताल क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंगलवार को मुख्य सचिव अद्वैत आश्रम मायावती व योग गांव कोलीढेक जाएंगे।

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डा. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, शारदा कारिडोर से सत्यजीत राय, राजीव रंजन, एनएचएआइ के पीडी जोगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *