Marriage Time: 21 से बजेगी शहनाई, नवंबर में 7 व दिसंबर में 4 शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष महीने के आरंभ के साथ ही एक बार फिर से विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 21 नवंबर 2025 से शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी, हालांकि यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि जल्द ही खरमास और शुक्र अस्त के कारण विवाह जैसे कार्यों पर लगभग डेढ़ महीने का विराम लग जाएगा।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्गशीर्ष माह को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी महीने में शिव-पार्वती और श्रीराम-सीता के विवाह हुए थे, जिसके कारण इस माह से विवाह की परंपरा शुरू हुई। इस दौरान विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों को करना बहुत शुभ माना जाता है।
2026 से शुभ समय: पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर के बाद खरमास और शुक्र अस्त के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य डेढ़ महीने के लिए रुक जाएंगे। अगला शुभ समय फरवरी 2026 से फिर शुरू होगा।
खरमास और शुभ-अशुभ प्रभाव
पंडित व ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा ने बताया कि सूर्य 20 नवंबर से लेकर 06 दिसंबर तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त प्रदान करेंगे। इसके बाद सूर्य वृद्धावस्था में आ जाएंगे। सूर्य धनु राशि में पौष कृष्ण 12 मंगलवार 16 दिसंबर को प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास लग जाएगा। यह 14 जनवरी 2026 जोकि मकर संक्रांति शुरू होगा, तक रहेगा, इस एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
विवाह के लिए शुभ बल:
कन्याओं के लिए (गुरु बल): वृश्चिक, मकर एवं मीन राशि वाली कन्याओं के लिए नवंबर माह में गुरु ग्रह का बल प्राप्त होने से विवाह करना शुभ रहेगा।
वर लड़कों के लिए (सूर्य बल): मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ राशि वाले वर लड़कों के लिए सूर्य ग्रह का बल प्राप्त होने से विवाह करना शुभ रहेगा। आचार्य रामनारायण के अनुसार सूर्य ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। इससे राशियों में विशेष तौर से परिवर्तन होगा।
शुभ विवाह मुहूर्त
नवंबर 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 (7 मुहूर्त)
दिसंबर 04, 05, 06, 10 (कुल 4 मुहूर्त)
