March 8, 2026

अब फिरेंगे दिन: मजदूर को मिले 15 लाख तीन हीरे

0
हीरा खुशी के लिए
  • पन्ना की मिट्टी ने बदली किस्मत, मिले

पन्ना. पन्ना की धरती ने एक बार फिर दो आम मजदूरों की किस्मत बदल दी। शुक्रवार को कृष्ण कल्याणपुर क्षेत्र स्थित उथली हीरा खदान में महादेव प्रसाद प्रजापति को एकसाथ तीन हीरे मिले। वजन क्रमश: 2.58 कैरेट, 2.75 कैरेट और 3.09 कैरेट बताया गया है। महादेव ने करीब 15 दिन पहले ही पट्टा लिया था। जानकारों के अनुसार हीरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख तक हो सकती है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दो हीरे उज्ज्वल क्वालिटी के हैं। तीसरा मटमैला है।

इसी तरह सुरेश कुमार को नौ दिन लगातार मेहनत के बाद 1.38 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *