March 8, 2026

Karwa chauth 2025: आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ (10 अक्‍टूबर) का चांद, जानिए सही टाइम

0
karwa chouth moon timing in your city

Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ 10 अक्‍टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। फिर रात को चांद निकलने के बाद उसे अर्घ्‍य देकर और फिर छलनी से पति का चेहरा देखकर करवाचौथ व्रत खोलेंगी। माना जाता है इससे पति-पत्‍नी का रिश्‍ता मजबूत होता है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। करवा चौथ के दिन सबसे ज्‍यादा इंतजार रहता है रात को चांद निकलने का, कई बार बादलों के कारण या अन्‍य वजहों के चलते ये इंतजार काफी लंबा हो जाता है। तो चलिए जानते है कि इस साल किस शहर में कितने बजे चांद निकलेगा…

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। वर्ष 2025 में करवा चौथा का व्रत 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:06 से 07:19 के बीच रहेगा। निर्जला व्रत का प्रारंभ सूर्योदय के पूर्व से चंद्र उदय तक रहेगा।

Karwa Chauth 2025: आपके राशि चिन्ह के अनुसार करवा चौथ के लिए शुभ रंग

10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत…
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 09 अक्टूबर 2025, रात्रि 10:54 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर 2025, शाम 07:38 तक
करवा चौथ व्रत: 10 अक्टूबर 2025 (उदायातिथि अनुसार)
पूजा मुहूर्त: शाम 06:06 से 07:19 तक

 पति को अपने वश में रख्रने के खास उपाय, बस थोड़ा संभलकर…

करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा | karva chauth ka chand kitne baje niklega:

दिल्ली व नोएडा: चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 13 मिनट पर होगा।
मुंबई : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 55 मिनट पर होगा।
पुणे : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 52 मिनट पर होगा।
औरंगाबाद : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 43 मिनट पर होगा।
कोलकाता : चंद्रोदय रात्रि 07 बजकर 42 मिनट पर होगा।
पटना : चंद्रोदय रात्रि 07 बजकर 48 मिनट पर होगा।
लखनऊ : चंद्रोदय शाम 08 बजकर 02 मिनट पर होगा।
वडोदरा : चंद्रोदय शाम 08 बजकर 46 मिनट पर होगा।
कानपुर : चंद्रोदय शाम 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।
प्रयागराज : चंद्रोदय शाम 08 बजकर 02 मिनट पर होगा।
जयपुर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
जोधपुर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 23 मिनट पर होगा।
उदयपुर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।
चंडीगढ़ : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 09 मिनट पर होगा।
अमृतसर : चंद्रोदय रात्रि 07 बजकर 55 मिनट पर होगा।

इंदौर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 34 मिनट पर होगा।
भोपाल : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 26 मिनट पर होगा।
जबलपुर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 16 मिनट पर होगा।
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 47 मिनट पर होगा।
देहरादून : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
शिमला : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।
श्रीनगर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 07 मिनट पर होगा।
जम्मू : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर होगा।
चेन्नई : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 38 मिनट पर होगा।
बेंगलुरु : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 49 मिनट पर होगा।
रांची : चंद्रोदय रात्रि 07 बजकर 53 मिनट पर होगा।
बनारस : चंद्रोदय रात्रि 07 बजकर 53 मिनट पर होगा।
रायपुर : चंद्रोदय रात्रि 08 बजकर 13 मिनट पर होगा।

Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार पत्नी को दें खास उपहार, दूर होंगे हर मनमुटाव

चांद: इन शहरों में देरी से निकलेगा
दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, पंजाब, लुधियाना, रांची, पटना, प्रयागराज में चांद कुछ देर से दिखाई दे सकता है। जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई, बेंगलुरु, जम्मू, देहरादून, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, इंदौर और भोपाल आदि में जहां चांद के समय पर निकलने की उम्‍मीद है।

 

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए क्लिक करें: https://whatsapp.com/channel/0029VbBIfGx1SWsrEJCuBA3N

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *