March 8, 2026

England women vs Bangladesh women: दूसरी जीत के साथ इंग्लेंड शीर्ष पर, बांग्लादेश को हराया

0
women's icc cricket
  • चार विकेट की जीत में हीथर और स्पिनर एक्सेलेटन चमकी

गुवाहाटी) सोफी एक्सेलेटन (3/24) की अगुवाई में स्पिनरों के शानदर प्रदर्शन के बाद ओपनर हीथर नाइट के नाबाद 79 रन से इंग्लैंड ने महिला विश्वकप के मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम 178 रन पर आउट हो गई थी। शोभन मोस्तारी ने 108 गेंद में 60 रन बनाए थे।

जवाब में इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में छह किकेट पर 182 रन बना लिए। इंग्लैंड ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया था। लगातार दो मैचों में जीत से इंग्लैंड शौर्ष पर आ गई है। हालांकि भारत के भी चार अंक हैं, लेकिन इंग्लैंड की नेट रनरेट बेहतर है। एक समय इंग्लैंड को टीम भी मुश्किल में नजर आ रही थी। टीम ने 78 रन पर पांच विकेट ख्रो दिए थे लेकिन एक छोर पर होथर नाइट ने मोर्चा संभालकर टीम को 23 गेंद पहले जीत दिलाकर ही दम लिया। उन्होंने 111 गेंदों को पारो में आठ चौके और एक छक्का भी लगाया।

बांग्लादेश की शोभना ने लगाया वनडे में पहला अर्धशतक
शोभना मोस्तारी ने वनड़े में अपना पहला अर्धशतक लगाया और अख्तर के साथ 34 रन की साझेदारी की। अख्तर को एक्सेलेटन ने आउट किया। नौवे नंबर की बल्लेबाज राबिया खान ने 27 गेंद में 43 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। राबिया ने मैच का एकमात्र छक्का अंतिम ओवर में लगाया। उसके बाद चौका भी लगाया। उन्होंने एक रन ले लिया और संजीदा ने ब्रंट को कैच दे दिया। बांग्लादेश को पारी दो गेंद पहले सिमट गई।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
कोलंबो। अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाला ऑस्ट्रेलिया बुधवार को यहां विश्वकप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। पाकिस्तान की टीम लय हासिल करने के लिए जूझ रही है। एलिसा हीली की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली एकमात्र टीम रही है और पिछले दो मैच में बांग्लादेश और भारत के खिलाफ कमजोर दिखे पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा स्कोर बना सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *