March 8, 2026

स्थानाचट्टी में बनी झील का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने तीन गांव खाली कराए

0
Zeel water
  • कुपड़ा खड्ट में मलबा ऑर बोल्डर आने से यमुना नदी में बनी झील में बढ़ रहा पानी


बड़काट में स्थानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में बृहस्पतियार सुबह मलवा और बड़े पत्थर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर फिर से बढ़ गया। स्पानाचट्टी में घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे दहशत फैल गई। हालात को गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्थानाचट्टी, कुधनौर और खरादी के सभी भवनों और होटलों को खाली करवा दिया। करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

खतरे को भांपते हुए कुधनौर और खरादी के लोग अपने मूल गांखों स्थालना, पुजारगांग,पाली और भंसाड़ी में शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, दोपहर में मौसम साफ होने के बाद
जलस्तर कम हुआ, लेकिन देर शाम फिर से मलबा आने के कारण यह दोबारा बढ़ गया।

स्यानाचट्टी के दाईं ओर बहने वाले कुपड़ा खड्ड में तेज धूप में भी लगातार मलबा और पत्थर बहकर आ रहे हैं। इससे जून के अंत में बनी झील का बहाव फिर से रुक गया है। सिंचाई विभाग की तीन पोकलेन मशीनें लंबे समय से यमुना नदी के बहाव को ठीक करने का काम कर रही हैं, लेकिन बार-बार मलबा आने से काम में बाधा आ रही है।

सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल के अनुसार विपरीत परिस्थितियों के कारण काम में दिक्कत आ रही है। फिर भी हम यमुना नदी के मुहाने को खोलने का प्रयास जारी रखे हुए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *