भारत को मूल्यवान स्वतंत्र लोकतांत्रिक साझेदार माने अमेरिका : निक्की हेली
-
कहा, ट्रंप प्रशासन के लक्ष्यों में चीन को रोकना शामिल होना चाहिए

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने कहा है कि भारत के साथ संबंधों में आ रही गिरावट को रोकना अमेरिका की प्राथमिकता होनी चाहिए और नई दिल्ली को एक ‘मूल्यवान स्वतंत्र व लोकतांत्रिक’ साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए। न्यूजवीक पत्रिका में हेली द्वारा लिखे गए एक लेख में भारतीय-अमेरिकी नेता ने
यह टिप्पणी की है। यह बात ऐसे समय में की गई है जब भारतीय चीजों पर 50% शुल्क लगाने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले से दोनों देशों में तनाव हो गया है।
भारत-अमेरिका में आए तनावपूर्ण संबंधों का असर करे क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। हेली ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति के लक्ष्यों में चीन को रोकना और ताकत के बल पर शांति स्थापित करना शामिल है, जिसके मद्देनजर अमेरिका-भारत संबंधों को पुनः पटरी पर लाने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ उद्देश्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए, भारत के साथ एक मूल्यकन स्वतंत्र व लोकतांत्रिक साझेदार की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए, न कि चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी की तरह बर्ताव करना चाहिए। हेली ने कहा, भारत-रूस संबंध बहुत पुराने हैं।
द्विपक्षीय रिश्तों में गिरावट रोकें:
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर को दोगुना करके 50% कर दिया है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। निक्की हेली ने कहा, वाशिंगटन की प्राथमिकता नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय संबंधों में गिराबट को रोकना होनी चाहिए। हेली ने कहा कि एशिया में चीनी प्रभुत्व का मुकाबला करने वाले एकमात्र देश से संबंध खराब होना एक रणनीतिक आपदा होगी।
क्वात्रा ने रखा भारत का पक्ष:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बीच अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को प्रमुख अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की। क्वात्रा ने एआईं व इंटरनेट पर न्यायिक उपसमिति के अध्यक्ष, डेरेल इस्सा से मिल द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और कई मुद्॒दों पर भारत का पक्ष रखा।
सीनेटर कॉर्निन व एंडी बार से हाइड्रोकार्बमन व निवेश पर जोर:
क्वात्रा ने सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष और टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन से मिलकर द्विपक्षीय व्यापार की मजबूती व हाइड्रोकार्बन सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेसमैन एंडी बार से मिल भारत- अमेरिका व्यापार और निवेश साझेदारी मजबूत करने की संभावनाओं पर बात की।
