March 9, 2026

Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, उमड़ा आस्था का सैलाब

0
barish Kanchidham
  • बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। ऐसे में जहां रात से कैंची धाम की साजसज्जा देखने लायक थी। साथ ही इससे पहले से ही लोग भी यहां मेले के लिए पहुंचना शुरु हो गए थे। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ। मेले के लिए दो किमी लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी हुई है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कैंची धाम में बारिश के बीच दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े नजर आए।

कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा।

kanchi dham in night

शटल सेवा से जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति जोश कम नहीं है। श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, सूरत, मुंबई, नेपाल, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मेले का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *