Uttarkashi Samachar: सीएम धामी पहुंचे पुरोला.. उपचिकित्सालय भवन का किया भूमि पूजन
-
सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पुरोला विकासखंड पहुंचे। यहां उन्होंने 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपचिकित्सालय भवन का भूमि पूजन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पुरोला विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल जी भावुक हो उठे और मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
विधायक जी ने कहा कि "मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने पुरोला जैसे सीमांत क्षेत्र को हाशिए से उठाकर… pic.twitter.com/ZiBXD3uDeC
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) June 9, 2025
मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क से संबंधित अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य और आवागमन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
