March 10, 2026

Uttarakhand: सार्वजनिक उपक्रमों में बोनस व महंगाई भत्ते की सौगात,40 हजार कर्मचारियों के लिए आदेश जारी

0
uk- bonus and DA

सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार ने बोनस व डीए की सौगात दी है। महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अब कर्मचारियों को प्रति माह 53 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।

सचिव औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडेय ने बोनस और महंगाई भत्ते स्वीकृत करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सरकार ने राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर एक जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का लाभ दिया है। मूल वेतन में मान्य महंगाई भत्ते की दर को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों वित्तीय वर्ष 2023-24 में बोनस का लाभ मिलेगा।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी, प्रदेश महामंत्री नंद लाल जोशी ने बोनस व महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा, इस आदेश से सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह डीए का लाभ मिलेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *