June 5, 2026

Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया

0
kedarnath kararwahi
  • घटना की जांच

देवीाूमि उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर परिसर में निकासी गेट पर श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को सौंपी गई है। वहीं पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दी गई है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने का प्रयास करते रहे, जिससे निकासी कर रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

उनके अनुसार सुरक्षा कर्मियों ने निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोगों को वहां से हटाया। कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ है। अब पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट को घटना की परिस्थितियों की जांच सौंप गई है। इसके अलावा ड्यूटी प्वाइंट से संबंधित पुलिसकर्मी को हटा दिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *