October 23, 2026

DevBhoomi samachar: उत्तराखंड आज से हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान

0
weather update of uttarakhand
  • उत्तराखंड: आज से फिर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में सप्ताह भर की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अक्टूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा।

पहाड़ों के साथ मैदानों में भी पारा गिरने से सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होगा। बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में दिन भर चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *