March 10, 2026

Uttarakhand samachar: हर विकासखंड में बनेगा एक आदर्श गांव

0
cm dhami- new inisetive

– सीएम धामी बोले- सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श गांव विकसित किया जाएगा। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की गेम चेंजर योजना की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा, 2030 तक हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का टर्न ओवर 100 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य तय कर उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम करें। उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बनाया जा चुका है 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी
ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने के साथ ही रिवर्स पलायन करने वाले लोगों को हर संभव प्रोत्साहन देने की जरूरत है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाए। स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए ग्रोथ सेंटर को कौशल विकास से जोड़ा जाए। सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा द्वारा ने गेम चेंजर योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। बताया अब तक 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।

आगामी तीन वर्षों में एक लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत तीन वर्षों में 15 हजार ग्रामीण उद्यमों को सहायता प्रदान की जाएगी। हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत राज्य के 150 से अधिक उत्पादों को चरणबद्ध शामिल किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *