UKsamachar: पंचायत चुनाव का पहला चरण : सावन में मतदान से अभिषेक करने उमड़ी भीड़
-
देर शाम तक कई बूथों पर लगी रहीं मतदाताओं की कतारें
-
अब दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा

उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान गुरुवार देर रात तक चला। रात तक कई बूथों पर मतदाताओं को कतारे लगी थी। शाम चार बजे तक राज्य में 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दरअसल बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुआ। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया।
कुछ इस प्रकार बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
समय : मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक : 11.72
दोपहर 12 बजे तक : 27.00
दोपहर 2 बजे तक : 41.87
शाम 4 बजे तक : 55.00
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत कई मंत्रियों विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में गजब का उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों से लेकर आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के बीच तालमेल बेहतरीन रहा है। बताते चलें कि पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
दूसरे चरण में 40 विकासखंड:
राज्य निर्वाचन आयोग जुलाई अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे।
कहां कितना रहा मतदान:
उत्तकाशी : 82.00%
यूएसनगर : 81.27%
देहरादून : 78.49%
नैनीताल : 70.43%
चंपावत : 65.59%
पिथौरगढ़ : 64.00%
बागेश्वर : 63.11%
चमोली : 62.17%
टिहरी : 59.71%
पौड़ी : 59.50%
अल्मोड़ा : 59.11%
रुद्रप्रयाग : 57.31%
नोट:देर शाम तक के आकड़े
सीएम धामी ने मां के साथ डाला वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह बृहस्पतिवार सुबह हेलोकॉप्टर से खटीमा पहुंचे । यहां लोहियाहेड मार्ग स्थित निजी स्कूल के हैलोपेड पर उतरे। इसके बाद अपनी माता बिशन देवी के साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां मतदाताओं के साथ लाइन में लगे। उसके बाद उन्होंने बूथ नंबर तीन में मतदान किया।
