October 30, 2026

Uttarakhand samachar: उर्मिला सनावर की जमानत पर कल होगी सुनवाई, रंगदारी और धमकी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री

0
Urmila Sanwar
  • रानीपुर कोतवाली में दर्ज है प्राथमिकी…

रंगदारी और धमकी के आरोपों में रोशनाबाद जिला कारागार में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को उनकी जमानत अर्जी पर न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए समय मांगे जाने के चलते न्यायालय ने सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। ऐसे में अब अभिनेत्री की जमानत पर फैसला शनिवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही हो सकेगा।

रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर रविवार की देर रात जेल भेजा गया था। इसके बाद उनकी ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने पुलिस को मामले से संबंधित जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

बृहस्पतिवार को अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की ओर से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के कारण सुनवाई टल गई। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने बताया कि न्यायालय ने अब 31 अक्टूबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय की है।

ज्ञात हो कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पांच करोड़ की फिरौती मांगने और धमकी देने का आरोप था। 25 अक्तूबर को पुलिस ने सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *