दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर कराई प्राथमिकी
-
मारपीट व धमकी देने का आरोप
पंतनगर। छत्तरपुर डेरा में दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तरपुर डेरा निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह और उनका पुत्र अपनी बाइक से पुत्री की दवा लेकर घर आ रहे थे। घर के पास रास्ते में पड़ोसी किशन सिंह, बिशन सिंह और उनके तीन चार साथियो ने उसे व उसके के पुत्र का रास्ता रोक दिया और मारपीट व गाली गलौच करने लगे। किशन और बिशन ने उसे बाइक से खींचकर के जमीन मे गिराकर लिया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब उनका पुत्र बचाने आया, तब इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट व गाली गलौच की। जिसमें उसे व उसके पुत्र को गंभीर गुम चोटें आई है। चीख पुकार सुनकर लोगों के एकत्र होने पर यह लोग उन्हें खेत में दोबारा पहुंचने पर मार कर उसी खेत मे दफन कर देने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं छत्तरपुर डेरा निवासी किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को वह अपनी गाय को खेतों से घर की तरफ ला रहा था। तभी उसके गांव के रहने वाले हरपाल सिंह और लखविंदर सिंह ने गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर मचाकर वह अपनी जान बचाते हुए अपने घर को आ रहा था, तो हरपाल और लखविंदर ने कहा कि उसने जो आबकारी विभाग में उनकी शिकायत कर रखी है, उसे वापस ले ले, नहीं तो वह लोग उसे जान से मार देंगे, यह कहकर दोनों चले गये। जब वह घर के बाहर अपने तहेरे भाई मंगल सिंह व उसकी पत्नी विमला कौर बात कर रहे थे, तो लखविंदर अपने साथ दो तीन लड़कों को लेकर आया और उनके ऊपर पथराव कर दिया। जिसमें विमला कौर के सिर पर गहरी चोट आई है।
