April 24, 2026

Uttarakhand religious tourism: केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ शुरू

0
snow removing from kedarnath marg
  • आगामी 22 अप्रैल से शुरू होनी है यात्रा

आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए 60 मजदूरों का एक दल केदारनाथ पहुंचा और सफाई में लग गया।

ये मजदूर अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाने में जुटे हैं। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है।

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार काम जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस है कि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *