उत्तराखंड समाचार: नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति
-
प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के निर्देश

महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों व शव बरामद करने वाली चौकीदार से पूछताछ की।
मंत्री आर्या ने अधिकारियों को मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की समुचित देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर के सभी हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित लाइव मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
Uttarakhand samachar: 54 मदरसों में से 30 में हाईस्कूल इंटर स्तर पर एक भी छात्र नहीं
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर जांच में नारी निकेतन का कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी नारी निकेतनों में महिलाओं के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।
