October 4, 2026

Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई, अगले सप्ताह फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

0
Uttarakhand weather-
  • कई जगहों पर मौसम हुआ सुहाना

देवभूमि उत्तराखंड से 3 अक्टूबर को मानसून पूरी तरह विदा हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। हालांकि अगले सप्ताह से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्टूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 5 से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी होने से पहाड़ से मैदान तक तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। शनिवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री इजाफे के साथ 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *