August 1, 2026

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे की ली तलाशी

0
प्रमोद नौटियाल
  • घर की तलाशी के दौरान संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी देहरादून में जांच पड़ताल की। इस दौरान कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी के कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली गई। इसके बाद चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वाले भैरव सेना के संदीप खत्री के बयान दर्ज किए गए।

एसआईटी की मांग पर न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। यहां से एसआईटी को कुछ उपहार जिनमें चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा आदि शामिल थे कब्जे में लिए। इसके बाद उसे बुधवार को देहरादून लाया गया।

एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित उसके घर की तलाशी ली जहां से संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए गए। एसआईटी बृहस्पतिवार को भी देहरादून ही थी। इंस्पेक्टर बदरीनाथ कोतवाली महादेव उनियाल के नेतृत्व में एसआईटी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। हालांकि, यहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *