August 28, 2026

जागेश्वर धाम में झारखंड राज्यपाल ने किया रुद्राभिषेक

0
JageswerDham- Almora
  • परिवार संग भगवान जागनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने भगवान जागनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

आचार्य हरीश चंद्र भट्ट ने राज्यपाल का रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इसके उपरांत, उन्होंने जागेश्वर धाम परिसर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल ने जागेश्वर धाम की धार्मिक मान्यताओं और मंदिर के इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर एडीएम युक्ता मिश्रा, एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, सीओ बलवंत सिंह, तहसीलदार ज्योति धपवाल, दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, प्रमोद पाठक और अमित जोशी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूजन के समय मंदिर परिसर में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे। राज्यपाल ने भगवान शिव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *