October 2, 2026

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत के OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर पर छापा, मिला 32 लाख नकद, 12 इम्पोर्टेड घड़ियां व 200 ग्राम से ज्यादा सोना

1
ED raid
  • ईडी ने बृहस्पतिवार को मारा छापा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा धांधली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सहायक (पीए) चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। ईडी ने उनके घर से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 12 लग्जरी घड़ियां और 200 ग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया है।

इसके अलावा जीना और उनके परिवार के खातों में 52 लाख रुपये की बैलेंस को फ्रीज किया गया है। इस संपत्ति की कुल कीमत 1.28 करोड़ रुपये आंकी गई है। जीना पूर्व सीएम हरीश रावत के 2014 से 217 तक ओएसडी भी रह चुके हैं। जीना का मोबाइल भी ईडी ने फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

यूकेएसएसएसी की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा-2016 में हुई धांधली की जांच पहले विजिलेंस ने शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2023 में इस मामले को एसटीएफ को सौंप दिया गया। एसटीएफ ने पूर्व अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार कर लिया था।

इस प्राथमिकी और पुलिस जांच में आए तथ्यों के आधार पर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसके लिए ईडी ने बृहस्पतिवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया। इसमें ईडी आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष आरबीएसस रावत, सचिव आरएस कन्याल, परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया व परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के अफसरों के घर छापे मारे गए।

यहां से मिली मनी ट्रेल के आधार पर ईडी की टीम पूर्व सीएम हरीश रावत के पीए चंदन सिंह जीना के रायपुर तपोवन रोड स्थित घर भी पहुंची। ईडी की जांच में आया था कि जीना ने भी परीक्षा धांधली में शामिल रहकर बड़ी रकम अपने प्रयोग में लगाई है।

चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की बेहिसाब भारतीय मुद्रा, लगभग 200.5 ग्राम वजन के सोने के सिक्के और चेन (13 सोने के सिक्के और सात सोने की चेन) और 12 लग्जरी कलाई घड़ियां बरामद हुईं।

इनमें रोलेक्स, राडो, पियाजे, मोवाडो, टिसॉट और कैसियो एडिफाइस जैसे ब्रांड शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा 52.16 लाख रुपये का बैलेंस जीना और उनके परिवार वालों के खातों में मिला, जिसे फ्रीज करा दिया गया है।

 

0Shares

1 thought on “Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत के OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर पर छापा, मिला 32 लाख नकद, 12 इम्पोर्टेड घड़ियां व 200 ग्राम से ज्यादा सोना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *