April 23, 2026

Haldwani: पहले चार दिन तक पूरे-पूरे दिन लाइट गायब, ठीक की तो ग्राहकों को लगा दी बड़ी आर्थिक चपत

0
Transfarmer
  • लोगों के पंखे, बल्ब, लैपटॉप,चार्जर, टीवी, बल्ब सब फुंके

हल्द्वानी। करीब चार दिनों से शहर के उंचापुल— चौपला रोड स्थित एसआर पुरम, मिश्रा कॉलोनी क्षेत्र में हर रोज  सुबह से बिजली गायब हो जा रही है, जो रात तक (कभी 7 तो कभी 9 बजे) वापस आती है। ऐसे में शनिवार सुबह से शनिवार रात तक बिजली बंद रही, वहीं जब यह आई तो इसने क्षेत्र के अनेक रहवासियों पर कहर ढा दिया।

बिजली आते के थोड़ी ही देर बाद कई लोगों के पंखे, फ्रिज, बल्ब, लेपटॉप, चर्जर आदि देखते ही देखते फूंक गए। ऐसे में अब जो सवाल सामने आ रहा है कि आखिर  इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा, बिजली विभाग या सरकार!

क्या है मामला…
दरअसल पिछले 4 दिनो से लाइट का सुबह गायब हो जाना और लंबे इंतजार के बाद रात में आना यहां के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया। ऐसे में जब 2 दिन पहले विद्युत विभाग से इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि वहां के ट्रांस्फार्मर को ठीक किया जा रहा है।

इसमें जो सबसे खास बात सामने आ रही है कि ट्रांस्फार्मर को ठीक करने में चार दिनों का व्यक्त, यानी ट्रांस्फार्मर पूरी तरह से खस्ता हाल है, यदि ऐसा है तो खराब ट्रांस्फार्मर की जगह नया क्यों नहीं लगाया गया, एक दिन में ही सारा काम हो जाता। ऐसा करने से लोगों को परेशान भी नहीं होना पड़ता और चार दिन बाद ठीक होते ही जिस ट्रांस्फार्मर ने लोगों के अनेक उपकरण फूंक दिए, वह स्थिति नहीं बनती। तो ये कैसा ठीक करना हुआ। कुल मिलाकर इस पूरे मामले में कहीं कुछ बड़ा झोल देखने को मिल रहा है।

सबसे बड़े दो सवाल:
पहला सवाल यदि ट्रांस्फार्मर इतना ही खराब था कि उसकी मरम्मत में ही चार दिन लग रहे हैं। और वह भी ऐसा ठीक हो रहा है कि लोगों के कीमती उपकरणों को फूंक दे रहा है। तो क्या सचमुच यह ठीक करने की कोशिश थी या कुछ और ही…

दरअसल हर कोई जानता है कि गर्मियां आने वाली हैं ऐसे में ट्रांस्फार्मर खराब होंगे। ऐसे में किसी पुराने ट्रांस्फार्मर जो ठीक ही बड़ी मुश्किल में हो रहा है उसे पुन: लगाने का अर्थ ही क्या है, गर्मियों को देखते हुए यह ठीक से हटते हुए केवल काम चलाउ कार्य किया गया है।

जानकारों की मानें तो गर्मियों में पुन: खराब होने पर बिजली विभाग फिर नए ट्रांसफर्मर के नाम पर पैसा सरकार से पाएगा। यानि गर्मियों में जनता फिर परेशानी होगी और विभाग अभी कुछ समय पहले ही ये ट्रांस्फार्मर ठीक करने का रोना रोयेगा और पुन: कुछ नई गड़बड़ी बताते हुए (जैसे ग​र्मी में बिजली का ज्यादा उपयोग हो रहा है) ट्रांस्फार्मर के खराब होने की बात करते हुए उसे ठीक करने या नए के लिए पैसा की बात उठाएगा। इस तरह वह सरकार और जनता दोनों को मुर्ख बनाते हुए विभाग फायदे की चाल चलेगा।

दूसरा सबसे अहम सवाल जो जनता से जुड़ा है…
गैस की कमी आदि परेशानियों के बीच एक तो क्षेत्र (उंचापुल— चौपला रोड स्थित एसआर पुरम, मिश्रा कॉलोनी) के लोगों ने बैठे बिठाए पहले, एक दो नहीं बल्कि कई दिनों तक गर्मियों के इन दिनों में भी बिजली न होने के चलते परेशानियां झेली। वहीं इतनी परेशानियां बिना किसी गलती के उठाने के बाद भी उन्हें आर्थिक नुकासान भी उठाना पड़ा।

फुंका हुआ पंखा
           फुंका हुआ पंखा

दूसरा सवाल यह है कि बिजली हर रोज गर्मी में गायब हो जाने की परेशानी उठाने तक तो ठीक, लेकिन विभाग द्वारा ट्रांस्फार्मर ठीक किए जाने के बाद उनके द्वारा ठीक किए गए इस ट्रांस्फार्मर के चलते यहां के लोगों को हुई आर्थिक हानि की भरपाई कौन करेगा, सरकार या विद्युत विभाग।

इस संबंध में कटघरिया यूपीसीएल की ओर से बताया गया है कि, ट्रांस्फार्मर को ठीक करने में समय तो लगाता ही है। दो चार दिन तक लाइट गायब रहने के बाद अब यहां लाइट अभी तो नहीं जाएगी।

 

बिजली विभाग की गलती से ग्राहकों को लगी बड़ी चपत, अब कौन करेगा इसकी भरपाई

Customers suffered a big loss due to the electricity department’s mistake, now who will compensate for it

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *