March 8, 2026

Uttarakhand samachar: सीबीआई जांच सिफारिश जनता के संघर्ष की जीत, अंकिता मामले में बोले गणेश गोदियाल

0
Gondiyal- congress

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश प्रदेश की जनता के संघर्ष की जीत है लेकिन अभी यह अधूरी है। सीबीआई की जांच हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, तभी सच्चाई सामने आएगी।

गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सीबीआई की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वह सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। ऐसे में केवल सीबीआई जांच का आदेश देना जनता की आशंकाओं को दूर नहीं करता। यह मामला संवेदनशील और गंभीर है, जिससे जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश कर सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि अंकिता हत्या मामले की जांच में चूक हुई है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने त्रुटि सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा, घटनास्थल पर सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलाने वालों को सजा नहीं मिलती है, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि सीबीआई जांच समयबद्ध हो। कांग्रेस न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *