April 23, 2026

Devbhoomi: केदारनाथ मार्ग पर मिला मुस्लिम व्यक्ति, यात्रियों ने जताई आपत्ति

0
kedarnath marg
  • थोड़ी देर तनाव की स्थिति रही

केदारनाथ। चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद की स्थिति बन गई। जम्मू-कश्मीर से आए इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि उसे यहां काम करने के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कुछ समय के लिए यात्रा मार्ग पर तनाव का माहौल बन गया।

मंदिर समिति का आदेश और वास्तविक स्थिति
बदरी-केदार मंदिर समिति ने इस वर्ष चारधाम के मंदिर परिसर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे चारधाम यात्रा में नियमों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *