March 9, 2026

युवक ने विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां व सास को पीटा तमंचे की बट से, अपहरण के नौ घंटे बाद घर से दूर मिली लहूलुहान

0
vd

अलीगढ़, शुक्रवार देररात एक बजे युवक ने विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां व सास को तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद फायरिंग की करके प्रेमिका का अपहरण करके ले गया। नौ घंटे बाद आरोपी महिला को करीब सात किलोमीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़ गया।

विधवा प्रेमिका को जबरन साथ ले गया युवक, अपहरण के नौ घंटे बाद घर से दूर लहूलुहान मिली

अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के कस्बा लहरा में शुक्रवार देर रात एक बजे युवकने विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां व सास को तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद फायरिंग की करके प्रेमिका का अपहरण करके ले गया। नौ घंटे बाद आरोपी महिला को करीब सात किलोमीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़ गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव नगला जीवाराम निवासी छोटे उर्फ याकेश के कस्बा लहरा की महिला से करीब छह साल से प्रेम संबंध हैं। छोटे अपने साथी दादों क्षेत्र के गांव हारुनपुर खुर्द निवासी बिजू उर्फ विजेंद्र, पाली के गांव हरनोट निवासी राजू व कुछ अज्ञात लोगों के साथ बाइकों से आया।

दीवार से मकान की छत पर चढ़कर अंदर आ गया और महिला को साथ ले जाने लगा। इसी दौरान घर में सो रही प्रेमिका की मां, जेठानी, जेठ, सास जाग गए, उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि छोटे ने तमंचे से फायरिंग करते हुए मां और सास के साथ बट से मारपीट कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच आरोपी महिला को साथ ले गया। जेठ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। मकान में लगे कैमरे देखे, जिसमें पूरा घटनाक्रम पता चला। दीवारों पर कई राउंड गोली के निशान मिले। जेठ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

तमंचे की बट के निशान

शनिवार सुबह नौ बजे पालीमुकीमपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव नगला देसी के माजरा अहेरिया नगला के पास महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने घायल को बिजौली स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उसके शरीर पर तमंचों की बट की चोट के निशान थे।

एक साल पहले भी आरोपी पर हुआ था मुकदमा

महिला के पति की वर्ष 2018 में ब्लड कैंसर से मौत हो चुकी है। महिला अपनी तीन बेटियों के साथ मकान की ऊपरी मंजिल में रहती हैं। पुलिस के अनुसार छोटे अक्सर महिला से मिलने आता था। कुछ समय पूर्व महिला के पिता की भी बीमारी से मौत हो गई। इसके चलते महिला की मां भी उसी के साथ आकर रहने लगी। एक साल साल पहले भी छोटे रात में घर में घुस आया था। महिला के साथ मारपीट करके छेड़‌छाड़ की थी। उस समय महिला ने भाई ने थाना दादों में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद छोटे का आना बंद नहीं हुआ।

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

महिला के जेठ ने पुलिस पर तहरीर बदलवाकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। शुरुआत में परिजनों ने सेफ का लॉक तोड़ने, अपहरण व लाखों की नगदी लूटने आरोप लगाया था। पूरी घटना वॉइस रिकॉर्डिंग वाले कैमरों में कैद हुई है।

10 साल से दादों में रह रहा महिला का परिवार

महिला के पति व जेठ मूलरूप से पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं। 10 साल से कस्बा लहरा में सांकरा रोड पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इनके पिता डाक्टर थे। इसके चलते जेठ भी मकान में ही क्लीनिक चलाते हैं। दोनों भाइयों की शादी 15 साल पहले कासगंज के सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी बहनों से हुई थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *