March 10, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, 30 लोग घायल

0
234623702352238123572366230623302354-231923252381236023462381235223752360-23572375-23462352-233723482354-2337237523252352-23482360-2346235423352368-30-235423792327.jpg

अमेठी। जिले के बाजार शुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 30 लोग घायल हो गए। घायलों को बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गौरीगंज लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। यह बस न्यू इंडिया ट्रेवल की बताई जा रही है। बस जब शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में किलोमीटर 68 के करीब पहुंची तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी शुक्ल बाजार पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *