March 9, 2026

मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेश पर निशाना, बोले- ‘फ्रॉड में वर्ल्ड चैम्पियन बन गया हमारा देश’

0


नई दिल्ली। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में दस्तावेज़ी जालसाजी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश ने फ्रॉड में “वर्ल्ड चैम्पियन” बनने की छवि बना ली है। उनका आरोप है कि जाली दस्तावेजों के कारण बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा आवेदन कई देशों में अस्वीकार हो रहे हैं।

यूनुस ने कहा, “सबकुछ नकली है – पासपोर्ट नकली, वीजा नकली। हमने फ्रॉड की ऐसी फैक्ट्री तैयार कर दी है कि कई देशों ने हमारे पासपोर्ट स्वीकार करना बंद कर दिया है।” उन्होंने बताया कि इसमें शिक्षा से जुड़े जाली प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।

उदाहरण देते हुए यूनुस ने कहा, “मैंने ऐसे मामले देखे हैं जहां लोग फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर वीजा के लिए आवेदन करते हैं। एक महिला ने डॉक्टर के तौर पर आवेदन किया, लेकिन उसके सभी दस्तावेज नकली थे।” उनका कहना था कि इसी तरह के फ्रॉड के कारण बांग्लादेशियों को विदेश में प्रवेश से वंचित होना पड़ रहा है।

मुख्य सलाहकार ने जोर देकर कहा कि तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम इस देश को फ्रॉड की फैक्ट्री नहीं बनने देंगे। हम चाहते हैं कि दुनिया में बांग्लादेश सिर उठा कर चले।” यूनुस यह बयान चार दिवसीय डिजिटल डिवाइस एंड इनोवेशन एक्सपो 2026 में मौजूदगी के दौरान दे रहे थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *