March 8, 2026

भोपाल में स्लॉटर हाउस विवाद: गोमांस विरोध में निगम बैठक में हंगामा, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

0
bhopal-1768297848


भोपाल। मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक में स्लॉटर हाउस में गोमांस मामले को लेकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों ने मिलकर विरोध जताया और महापौर तथा एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस पार्षदों ने पोस्टर लेकर महापौर के सामने नारेबाजी की, जबकि बीजेपी पार्षद देवेंद्र भार्गव ने जैकेट पर कागज चस्पा कर विरोध जताया।

बैठक में बीजेपी के सीनियर पार्षद सुरेंद्र बाठिका और पप्पू विलास घाड़गे समेत कई अन्य पार्षदों ने भी इस मामले पर विरोध दर्ज कराया। एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।

 गौर की जिम्मेदारी थी कि स्लॉटर हाउस में सही तरीके से कार्य किया जाए। एमआईसी सदस्य रविंद्र यति ने कहा कि अब तक 11 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिनमें अब्दुल खान, रहमान खान, मोहम्मद खान, फरीद खान, राजा खान, सलीम और वसीम खान शामिल हैं।

बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित रही। बैठक दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस पार्षद महापौर की आसंदी के सामने आ गए और एमआईसी पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी पार्षदों ने भी विरोध जताया और गो हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की।

इस बीच प्रशासन और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से पांच लोगों ने ज्ञापन देने के लिए सीएम हाउस का रुख किया। बाकी कार्यकर्ता बाणगंगा रोड पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। यहां पुलिस ने 3-4 लेयर में बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

जय भवानी संगठन के कार्यकर्ता शनि मंदिर से सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन में शामिल आकाश वैरागी ने कहा कि दोषी गो हत्यारे को फांसी दी जाए और इस मामले से जुड़े सभी जिम्मेदारों को उजागर किया जाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर गाय हमारी माता है, तो उसकी सुरक्षा क्यों नहीं की जा रही।

कांग्रेस पार्षद जीत सिंह राजपूत और योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने भी कहा कि जिम्मेदार लोगों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या पलाश रेजिडेंसी के सामने शनि मंदिर के पास इकट्ठा हुई और सभी पैदल सीएम हाउस की ओर बढ़े। बाणगंगा के पास पुलिस ने वाटर केनन और भारी बल तैनात कर प्रदर्शन को नियंत्रित किया।

इस घटना ने भोपाल में स्लॉटर हाउस और गोहत्या के मुद्दे को फिर से गर्माया है। कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के विरोध और हिंदू संगठनों की सड़कों पर आवाज़ उठाने के साथ ही प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *