पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से हुई ये खास बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन पर संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान और पूरे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा- राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया।
Had a very good conversation with President Macron. We reviewed and positively assessed the progress in bilateral cooperation in various areas. Exchanged views on international and regional issues, including efforts for bringing an early end to the conflict in Ukraine. The…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
यूक्रेन पर संघर्ष को लेकर की बात
उन्होंने आगे लिखा यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों पर बातचीत की गई। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भी किया पोस्ट
I just spoke with Prime Minister @NarendraModi.
I presented him the outcome of the work we carried out with President Zelensky and our partners of the Coalition of the Willing last Thursday in Paris.
India and France share the same determination…
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) September 6, 2025
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने उन्हें पिछले गुरुवार को पेरिस में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और गठबंधन के हमारे सहयोगियों के साथ किए गए कार्यों के परिणाम प्रस्तुत किए। भारत और फ्रांस यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। अपनी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, हम शांति की ओर इस मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।
अमेरिका ने भारत पर लगाया अतिरिक्त शुल्क
बता दें कि यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल की निरंतर खरीद को लेकर भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है, जिसके बारे में अमेरिका का दावा है कि इससे यूक्रेन के खिलाफ मास्को के आक्रामक रुख को बढ़ावा मिल रहा है। इस बीच, भारत ने अपने रुख का बचाव करते हुए इसे बाजार-प्रेरित फैसला बताया है।
