May 13, 2026

Steve Jobs और Tim Cook की प्रेरणादायक कहानी: लीडरशिप का अनोखा सबक

0
11-53-1778504360



नई दिल्ली। जब भी आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की बात होती है, तो Steve Jobs और Tim Cook का नाम सबसे पहले लिया जाता है। Apple जैसी दिग्गज कंपनी की नींव मजबूत करने में इन दोनों नेताओं की भूमिका बेहद अहम रही है। साल 2011 में जब Steve Jobs ने Apple की जिम्मेदारी Tim Cook को सौंपने का निर्णय लिया, तब यह केवल एक पद परिवर्तन नहीं था, बल्कि एक ऐतिहासिक लीडरशिप ट्रांजिशन था।

घर बुलाकर दी गई खास सलाह
2011 में Steve Jobs ने Tim Cook को अपने घर बुलाया और उन्हें बताया कि वे Apple के अगले CEO बनें। यह बातचीत बेहद भावनात्मक और महत्वपूर्ण थी, क्योंकि उसी समय Steve Jobs की सेहत भी खराब चल रही थी।टिम कुक के अनुसार, उस मुलाकात में Jobs ने उन्हें एक बेहद सरल लेकिन गहरा संदेश दिया। कभी यह मत सोचो कि मैं क्या करता। बस वही करो जो सही हो।यह एक छोटी सी लाइन थी, लेकिन इसका प्रभाव Tim Cook के पूरे नेतृत्व जीवन पर पड़ा।

सलाह के पीछे की सोच
Steve Jobs चाहते थे कि Apple सिर्फ उनके विचारों पर निर्भर न रहे। वे जानते थे कि अगर कोई कंपनी हर फैसले में अपने फाउंडर को कॉपी करने लगे, तो वह आगे नहीं बढ़ सकती।

उन्होंने Tim Cook को समझाया कि, हर नेता को अपने निर्णय खुद लेने चाहिए। कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र सोच जरूरी है। सिर्फ स्टीव जॉब्स क्या करते यह सोच कंपनी को रोक सकती है

डिज़्नी का उदाहरण

बातचीत के दौरान स्टीव जॉब्स ने The Walt Disney Company का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि Walt Disney की मृत्यु के बाद कई लोग हर फैसले में यह सोचने लगे कि “Walt क्या करते,” जिससे कंपनी में रचनात्मकता पर असर पड़ा।स्टीव जॉब्स नहीं चाहते थे कि Apple के साथ भी ऐसा हो। इसलिए उन्होंने Tim Cook को स्वतंत्र निर्णय लेने की सलाह दी।

Tim Cook का नेतृत्व और Apple का विकास
Tim Cook ने अगस्त 2011 में Apple के CEO के रूप में पद संभाला। शुरुआत में लोगों को संदेह था कि क्या Apple Steve Jobs के बिना भी उसी गति से आगे बढ़ पाएगा या नहीं।
लेकिन Tim Cook के नेतृत्व में Apple ने  सर्विस सेक्टर में बड़ा विस्तार किया। 

एप्पल म्यूजिक, आईक्लाउड और ऐप स्टोर  को मजबूत किया

कंपनी को ट्रिलियन डॉलर वैल्यू तक पहुंचाया । ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत कीस्टीव जॉब्स और टिम कुक  की यह कहानी सिर्फ एक कंपनी ट्रांजिशन नहीं, बल्कि नेतृत्व की असली परिभाषा है। यह हमें सिखाती है कि सच्चा नेता वह नहीं होता जो सिर्फ निर्देश देता है, बल्कि वह होता है जो आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्र सोच और सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।Steve Jobs की दी गई यह सलाह आज भी दुनियाभर के लीडर्स के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *