March 8, 2026

जेल में पूर्व पीएम इमरान को ‘यातना’, यूएन ने पाक सरकार को दी चेतावनी

0
Imran khan
  • मानवाधिकार: स्थिति तुरंत सुधारने को कहा

जनेवा. पाकिस्तान के रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे पूर्व पीएम इमरान खान की स्थिति अमानवीय मानते संयुैत राष्ट्र की यातना और अमानवीय व्यवहार संबंधी अधिकारी एलिस जिल एडवर्डस ने पाक सरकार को कड़ी चेतावनी जारी की है। कहा गया कि इमरान खान को जिस तरह के हालात में हिरासत में रखा गया है वह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में यातना माना जा सकता है। जिनेवा से जारी बयान में एलिस जिल ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इमरान खान की हिरासत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। इमरान खान को जेल में एकांत में रखे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। उन्हें दिन में लगभग 23 घंटे तक कोठरी में बंद रखा जाता है। उन्हें खुले में टलने की अनुमति नहीं है। यूएन की विशेषज्ञ ने कहा कि 15 दिनों से अधिक का एकांत कारावास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित है। इसे मानसिक यातना माना जाता है।

सामूहिक नमाज पढऩे की भी मनाही
इमरान को लेकर यूएन को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उन्हें जेल में सामूहिक नमाज पढऩे से भी रोका जाता है। अन्य कैदियों से मिलने की मनाही है। कोर्ट की अनुमति के बाद भी वकीलों और परिजनों से मुलाकात कराने में परेशान किया जाता है। जिस कोठरी में इमरान रहते हैं वहां रोशनी और वेंटीलेशन की समस्या का उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। उनका वजन घटने के साथ वह अकसर बीमार भी रहते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *