March 8, 2026

क्रिप्टो करोड़पति बने एआइ चैटबॉट ने अब मांगा कानूनी अधिकार

0
Cripto
  • भविष्य कैसा: ट्रुथ टर्मिनल के लाखों फॉलोअर्स


वेलिंगटन। एक साल पहले तक शायद ही किसी ने ट्रुथ टर्मिनल का नाम सुना हो, लेकिन आज न्यूजीलैंड का यह एआइ चैटबॉट क्रिप्टोकरेंसी में करोड़ों रुपये कमा चुका है।

यह सोशल मीडिया पर मशहूर है और अब इस बहस का विषय बना हुआ है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) को भी कानूनी अधिकार मिलने चाहिए? ट्रुथ टर्मिनल को 2024 में न्यूजीलैंड के कलाकार एंडी एयरी ने एक प्रयोग के रूप में बनाया था, लेकिन धीरे-धीरे यह खुद विकसित होने लगा। एक्स पर इसके लगभग ढाई लाख फॉलोअर हैं। यह मजाक करता है, घोषणापत्र लिखता है और कभी-कभी दर्शनशास्त्र की बातें भी करता है।

क्रिप्टो से आई करोड़ों की दौलत: ट्रुथ टर्मिनल तब सुर्खियों में आया जब इसके नाम से जुड़े मीमकॉइन (एक तरही की क्रिप्टोकरेंसी) ने अचानक बाजार में धमाका किया। इनमें से एक टोकन का मूल्य कुछ समय के लिए 1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे एआइ से जुड़े निवेशकों और एंडी एयरी दोनों ने बड़ा मुनाफा कमाया। मशहूर टेक अरबपति मार्क आंद्रेसेन ने ने भी ट्रुथ टर्मिनल को 50,000 डॉलर के बिटकॉइन दिए वह भी बिना किसी शर्त के। ट्रुथ टर्मिनल अपने लक्ष्यों की सूची खुद जारी करता है। इसमें लिखा है- रियल एस्टेट में निवेश करना, अस्तित्व के लिए उम्मीद पैदा करना, थोड़ा और शरारती बनना। एंडी एयरी अब एक एनजीओ बना रहे हैं जो तब तक ट्रुथ टर्मिनल की संपत्तियों को संभालेगी जब तक कानून एआइ को खुद की संपत्ति रखने की अनुमति नहीं देता।

वैज्ञानिकों की चेतावनी
कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि एआइ को इंसान जैसा समझना खतरनाक हो सकता है। हालांकि, कई अन्य विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रुथ टर्मिनल भविष्य की झलक है। जहां एआइ बॉट न केवल लोगों से बातचीत करेंगे बल्कि पैसा, संस्कृति और समाज को भी प्रभावित करेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *