March 9, 2026

‘अस्सी’ नाम का रहस्य: बिना स्टार, बिना चेहरे, सिर्फ तारीख… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फिल्म अनाउंसमेंट

0
2133-1768981828

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फिल्म का अनाउंसमेंट जबरदस्त चर्चा में है जिसने दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों को हैरानी में डाल दिया है। इस अनाउंसमेंट में न किसी एक्टर का नाम है न डायरेक्टर न ही प्रोडक्शन हाउस का कोई जिक्र। यहां तक कि पोस्टर पर कोई चेहरा भी नहीं दिखाया गया है। सिर्फ एक शब्दअस्सी और उसके साथ दी गई एक रिलीज डेट: 20 फरवरी।

X पूर्व में ट्विटर पर कई बड़े एंटरटेनमेंट हैंडल्स और फिल्म क्रिटिक्स ने इस पोस्टर को शेयर किया है। लाल रंग के इस पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा हैEighty. Per Day. Every Day. इसके नीचे एक रहस्यमयी संदेश दिया गया है जिसने लोगों के दिमाग में सवालों की झड़ी लगा दी है। पोस्टर पर लिखा हैअगर आपको पता होता कि ये क्या है। एक दिन में अस्सी बार। हर दिन। हर बीस मिनट में। और जब सच में आपको पता चलता है तो बहुत तेज हिट करता है… बहुत तेज।इसके साथ ही लिखा हैअस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में। तुरंत देखनी चाहिए।

इस पहेलीनुमा मैसेज ने सोशल मीडिया यूजर्स को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है। कोई इसे सोशल एक्सपेरिमेंट से जुड़ी फिल्म बता रहा है तो कोई इसे किसी गंभीर सामाजिक मुद्दे पर बनी मूवी मान रहा है। कई यूजर्स का कहना है किहर बीस मिनट में दिन में अस्सी बारजैसे शब्द किसी आदत लत या मानसिक स्थिति की ओर इशारा कर सकते हैं।इस अनाउंसमेंट की सबसे खास बात इसकी मार्केटिंग स्ट्रैटजी मानी जा रही है। आमतौर पर फिल्म प्रमोशन में स्टार कास्ट और बड़े नाम सबसे आगे होते हैं लेकिन अस्सी ने बिल्कुल उल्टा रास्ता चुना है। बिना किसी चेहरे और नाम के सिर्फ कंटेंट और रहस्य के दम पर फिल्म ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि यह हिंदी सिनेमा में एक नई और साहसी मार्केटिंग रणनीति हो सकती है।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अस्सी असल में किस तरह की फिल्म है और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे। पोस्टर शेयर करने वाले हैंडल्स ने संकेत दिया है कि इससे जुड़ी और जानकारी जल्द सामने आएगी। लेकिन फिलहाल 20 फरवरी को थिएटर्स में क्या रिलीज होने वाला है यह पूरी तरह सस्पेंस बना हुआ है।गौरतलब है कि फरवरी का महीना फिल्मों के लिहाज से पहले से ही व्यस्त है। 13 फरवरी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो रिलीज हो रही है जबकि 20 फरवरी को ही सिद्धांत चतुर्वेदी की दो दीवाने एक शहर में भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में अस्सी का यह रहस्यमयी अनाउंसमेंट रिलीज से पहले ही माहौल बनाने में कामयाब होता नजर आ रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *