March 9, 2026

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजे ने कही ये बात, बोले-मेरी बस यही प्रार्थना है कि उनका रिश्ता मजबूत रहे

0
govinada-1768980767

नई दिल्ली। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और परिवार की जिम्मेदारियां न निभाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अब इस मामले पर गोविंदा के भांजे विनय भाटिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सिर्फ यही प्रार्थना करते हैं कि मामा और मामी का रिश्ता मजबूत रहे और दोनों के बीच चल रही खटास जल्द खत्म हो जाए।

विनय ने सुनीता के उस बयान पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि गोविंदा परिवार की जिम्मेदारियां नहीं लेते। इस पर विनय ने कहा कि अगर मामी ने कुछ कहा है तो उनकी मामा से बस एक रिक्वेस्ट है कि वह ध्यान दें और दोनों के बारे में कोई गलत बात न कहें।

वहीं गोविंदा ने भी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका परिवार एक साजिश (कॉनस्पिरेसी) का शिकार बन गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि उनके परिवार के लोगों का इस्तेमाल करके एक साजिश रची जाएगी, लेकिन सुनीता इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाईं और उन्होंने खुद को एक बड़ी साजिश में फंसा लिया।

सुनीता ने अपने आरोपों में यह भी कहा था कि कई लड़कियां सिर्फ काम और फेम के लिए गोविंदा का इस्तेमाल करती हैं, और उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी उम्र अब उस तरह की जिंदगी के लिए सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी टीना की शादी और बेटे यशवर्धन के करियर की जिम्मेदारियां हैं। सुनीता ने यह भी आरोप लगाया कि गोविंदा ने कभी यश के करियर के लिए उनकी मदद नहीं की और न ही किसी को अप्रोच किया, जबकि उन्होंने गोविंदा से कहा था कि “तू बाप है या क्या है।”
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *