भोपाल का वृंदावन: यहां तुलसी के पौधे नहीं 12 फीट ऊंचे पेड़ हैं
-
साउथ टीटी नगर के सरकारी क्वार्टर परिसर के आसपास लगे हैं कई पौधे

मप्र की राजधानी भोपाल के साउथ टीटी नगर क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर में 12 फीट ऊंचा तुलसी का पौधा कौतुहल का विषय बना हुआ है। अब इसे क्षेत्र को लोग शहर का वृंदावन कहने लगे हैं। बताया जाता है कि इस क्वार्टर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसे ही बड़े-बड़े तुलसी के पौधे हैं। कोई इसे लौंग तुलसी कह रहा है तो कोई वन तुलसी कह रहा है।
सांसों पर भारी: राजधानी का एक्यूआइ 210 पार
राजधानी भोपाल की हवा जहरीली होती जा रही है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 210 के पार पहुंच चुका है, जो ÓखराबÓ श्रेणी में आता है। एक तरफ गिरता तापमान और धुंध प्रदूषण को जमीन के करीब ला रहे हैं। कचरे में लगाई जा
रही आग से निकले धुएं की परत शहर पर छा रही है। सबसे ज्यादा असर टीटी नगर पर है। सर्दी और आसमान पर छाए बादलों से शहर में हवा के स्तर में बदलाव आया है।
देश के इस प्रसिद्ध शहर में अब चोरों के अड्डे वाली जगह पर रहते हैं कई बड़े अधिकारी
लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में कराएंगे दर्ज
तुलसी का पौधा लगाने वाली कविता रावत का कहना है कि पांच साल पहले किसी ने पौधे की कलम पति को दी थी। धीरे-धीरे यह अप्रत्याशित रूप से बढ़ता गया। वर्तमान में इसकी ऊंचाई करीब 12 फीट है। सबसे ऊंचे तुलसी के पौधे का वल्र्ड रेकॉर्ड ग्रीस के पास है, जिसकी ऊंचाई करीब 11 फीट है, जबकि यह 12 फीट है। इसके लिए हमने लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड के लिए आवेदन भी मंगाया है, शीघ्र ही इसके लिए दावा करेंगे।
मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेश सक्सेना का कहना है कि लौंग तुलसी के पौधे कई तरह से गुणकारी होते हैं,मैंने वीडियो के माध्यम से पौधा देखा है, यह लौंग तुलसी है, औषधीय रूप से लाभकारी है। आमतौर पर यह 5 से 6 फीट ऊंचा होता है, लेकिन अगर इसके अनुरूप जमीन, प्रकाश सहित आबोहवा रहे, तो इसकी ऊंचाई और बढ़ती है। मंजरियों से बीज गिरने पर झाडिय़ों की तरह फैलता है।
