March 8, 2026

Republic Day 2026 Wishes: ‘तिरंगा है हमारी शान.26 जनवरी के संदेश, जो भर देंगे दिल में देशभक्ति का जज़्बा

0
2111-1768992760
 
नई दिल्ली।भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संप्रभु, समाजवाद धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई। तभी से हर साल गणतंत्र दिवस पूरे देश में गर्व सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस केवल परेड और समारोहों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे अधिकार संविधान से आते हैं और कर्तव्य देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी हैं। यह पर्व देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे में अपनों को भेजे गए देशभक्ति संदेश इस दिन की भावना को और भी खास बना देते हैं।

अगर आप भी Republic Day 2026 की सुबह अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को गर्व से भर देने वाले संदेश भेजना चाहते हैं, तो ये शुभकामनाएं आपके लिए-

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए देशभक्ति संदेश
1.
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

2.
वीरों के बलिदान की कहानी है ये,
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये।
देश को बांटना नहीं, जोड़ना सीखें,
एकता ही भारत की पहचान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026

3.
संविधान ने दिया हमें अधिकार और सम्मान,
हर भारतीय के दिल में बसता है स्वाभिमान।
इस गणतंत्र दिवस पर यही अरमान,
मेरा भारत बने सबसे महान।
शुभ गणतंत्र दिवस

4.
तिरंगा है हमारी शान,
गणतंत्र है हमारी जान।
आइए देश के लिए कुछ कर जाएं,
यही है सच्चा राष्ट्र सम्मान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

5.
हम किसी नाम से नहीं,
देश से पहचाने जाते हैं।
हमारी पहचान बस इतनी है,
कि हम हिंदुस्तानी कहलाते हैं।
Republic Day 2026 Wishes

6.
संविधान हमारा गौरव है
गणतंत्र हमारी पहचान
भारत की इस पावन धरा पर
जन्म लेना है सबसे बड़ा अभिमान।
शुभ गणतंत्र दिवस 2026
 संविधान और देशभक्ति का पर्व
गणतंत्र दिवस हमें यह सिखाता है कि अधिकार और कर्तव्य दोनों समान रूप से जरूरी हैं। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।आइए इस 26 जनवरी 2026 पर हम सभी यह प्रण लें कि अपने छोटे-छोटे प्रयासों से भारत को और अधिक मजबूत, समृद्ध और एकजुट बनाएंगे।समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *