March 8, 2026

Manipur: महिला समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, UKNLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

0
0000000000000000

इंफाल। मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर जिले (Churachandpur district) में अज्ञात बंदूकधारियों ने 72 वर्षीय महिला सहित 4 लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव (Mongjang Village) के पास दोपहर 2 बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे। मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग पांच किमी दूर है। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई।

यूनाइटेड कूकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (UKNLA) ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ ​​थापी, सेखोगिन, लेंगोउहाओ और फाल्हिंग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

सांसद को इंफाल घाटी का दौरा करने से रोका
दूसरी ओर, आंतरिक मणिपुर के सांसद अकोइजाम बिमोल अंगोमचा को केंद्रीय बलों ने इंफाल घाटी के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव का दौरा करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने राज्य पर सांप्रदायिक ताकतों के समर्थन में एक काल्पनिक और असंवैधानिक रेखा, बफर जोन सीमा बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद अकोइजाम बिमोल अंगोमचा ने कहा कि वह रविवार को फोगाकचौ इखाई का दौरा करना चाहते थे, जो मेइती बहुल बिष्णुपुर जिले और कुकी बहुल चुराचांदपुर की सीमा पर स्थित एक बाहरी इलाका है। यह उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है। सांसद ने कहा, ‘लोकसभा के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में मुझे बिष्णुपुर जिले के फोगाकचौ-इखाई माखा लेईकाई कीथेल जाने से रोक दिया गया, जो मेरे संसदीय क्षेत्र में आता है। उस स्थान की सुरक्षा में भारतीय सेना सहित भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *