April 24, 2026

Dehradun: बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए जौलीग्रांट हेलीपैड से हेलीकाॅप्टर ने भरी उड़ान, 20 श्रद्धालु हुए रवाना

0
Helicopter
  • बीते कई दिनों से माैसम खराब था। जिसके चलते हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे।

माैसम साफ होने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज 20 यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर करीब चार दिन बाद मौसम साफ हुआ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है।

मौसम साफ रहने पर जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर दो फेरे लगाएगा। एक फेरे में 20 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेरे में श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।

ज्ञात हो कि देहरादून एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से माैसम खराब था। जिसके चलते हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे।

केदारनाथ के लिए आज आठ हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान…
आज रविवार 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं।

इससे पहले शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं।

इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे।

उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *