September 12, 2026

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों का असर… दो दिन में सस्ती हुई चांदी, सोना भी 2 हजार रुपए से ज्यादा टूटा

0
photo-3-1-1789185780

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। MCX पर दो दिनों में चांदी 12,600 रुपए से ज्यादा टूट चुकी है, जबकि सोना भी 2 हजार रुपए से अधिक सस्ता हो गया है। शुक्रवार को भी दोनों के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ?
MCX पर शुक्रवार को सोने की कीमत करीब 1,200 रुपए गिरकर 1,50,695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी करीब 2,600 रुपए टूटकर 2,30,270 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी सोने-चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी। लगातार दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 2 हजार रुपए से ज्यादा और चांदी की कीमत 12,600 रुपए से ज्यादा टूट चुकी है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव
कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखाई दिया। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 1.32% गिरकर 4,401.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 5.45% की गिरावट के साथ 64.908 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से बढ़ा दबाव
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका से आए महंगाई के मजबूत आंकड़ों को माना जा रहा है। इन आंकड़ों के बाद बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दरों में बढ़ोतरी की संभावना 80% तक पहुंच गई है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद से सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा ऊंचे स्तरों से मुनाफावसूली ने भी कीमतों में गिरावट को तेज किया है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर
दूसरी ओर, जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसके चलते डॉलर भी मजबूत हो रहा है। Brent Crude Oil 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों का असर भी सोने-चांदी के भाव पर देखने को मिल रहा है।

नोट: सोने और चांदी में निवेश करने से पहले बाजार की मौजूदा स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *