कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 2026) : साल 2026 आपके लिए क्या ला रहा है खास? जानें हर महीने का हिसाब
– अप्रत्याशित आर्थिक सफलता व सामाजिक प्रतिष्ठा देने वाला रहेगा वर्ष 2026

कुंभ राशि: जनवरी से मार्च 2026
जनवरी में अपनी पुरानी कमजोरियों व त्रुटियों से बाहर निकलने का प्रयास करेंगे। खुद पर काम करेंगे। नए लोगों से संपर्क होगा, जो लाभ दे सकता है। फरवरी में परिशोधित विचारधारा एवं साहसिक निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। मार्च में मित्रवर्ग और अच्छे लोगों का सहयोग संबंधित लक्ष्य की सफलता के लिए वैचारिक मार्गदर्शन देगा। जो आगे जाकर निश्चित्ता दे सकता है।
- स्वास्थ्य: न्यूरोलॉजिकल समस्या आ सकती है। खड़े होते समय संतुलन बनाकर रखें।
- आर्थिक स्थिति: व्हीकल जोन से जुड़े डिलीवरी सेक्टर के माध्यम से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
- कहां-क्या अवसर: बैंकिंग सेटर से जुड़े सिविलाइजेशन के बाहरी स्त्रोत के अवसर मिलेंगे।
- परिवार: परिजन की सहायता के लिए आगे बढ़ेंगे। आर्थिक रूप से भी सहयोग देंगे।
कुंभ राशि: अप्रैल से जून 2026
अप्रैल में अलग प्रकार से कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज के क्षेत्र में जिम्मेदारी वाली भूमिका अदा करने का योग बनेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। मई में कहीं-कहीं अस्थिरता के मध्य स्वयं को और कार्य को साधने का प्रयास करेेंगे। स्थिरता के लिए नए तरीकों को आजमाएंगे। जून में कुछ स्थानों पर अधिक सोचने से बचने की आवश्यकता होगी। इससे खुद को तनाव से दूर रख पाएंगे।
- स्वास्थ्य: शिरो पीड़ा संभावित है। खयाल रखें और अधिक भावनात्मक होने से बचें।
- आर्थिक स्थिति: मिश्रित आर्थिक लाभ होने से आगे की रूपरेखा तय करेंगे।
- कहां-क्या अवसर: विज्ञान से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में योग्यतानुसार अवसर की प्राप्ति होगी।
- परिवार: परिवार के लिए बहुत ज्यादा भावनात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता नही है, संतुलन रखें।
कुंभ राशि: जुलाई से सितंबर 2026
जुलाई में कुछ संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्षेत्र के अलावा कुछ नए मसौदे सामने आ सकते हैं। विवेक अनुसार आगे बढ़ें। अगस्त में कुछ स्थानों पर विचारधारा में बदलाव का अनुभव होगा। थोड़ी स्थिरता की आवश्यकता अनुभव होगी। सितंबर में गंभीरता के साथ कुछ जटिल निर्णय लेने की संभावना है। दूरदर्शी होकरनिर्णय लें। जल्दबाजी में किए कार्य का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- स्वास्थ्य: दोनों में से एक कंधे या सिर में दर्द आशंकित है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
- आर्थिक स्थिति: पहले के कामों से आर्थिक स्थिति सही बनी रहेगी। फिर भी नया करने के लिए विशेष विचार रखें।
- कहां-क्या अवसर: सैन्य संसाधनों से जुड़े विभिन्न विकल्पों में कार्य अवसर की प्राप्ति होगी, प्रयास करें।
- परिवार: किसी परिजन का स्वास्थ्य प्रभावित होने से मानसिक उदासीनता हो सकती है, अधिक न सोचें।
कुंभ राशि: अक्टूबर से दिसंबर 2026
अक्टूबर में अच्छी-अच्छी परिस्थितियां कार्य तथा व्यवसाय को नया आयाम दे सकेगी। जो अवसर सामने हों, उन अवसरों को भुनाएं। तभी सफलता मिल पाएगी। नवंबर में थोड़ी बहुत त्रुटियां भी बड़ी समस्याओं को आमंत्रित कर सकती हैं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दिसंबर में मिली-जुली सफलता एवं उन्नति संतुष्टि तो देगी, किन्तु संघर्ष जारी रहेगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
- स्वास्थ्य: पेट से जुड़े विकार उत्पन्न हो सकते हैं, खान-पान पर ध्यान दें।
- आर्थिक स्थिति: परम्परागत अर्थप्रवाह का लाभ मिलेगा। कार्य चलता रहेगा, फिर भी नए निवेश का चिंतन करें।
- कहां-क्या अवसर: सिविल एविएशन से जुड़े निजी अथवा शासकीय क्षेत्रों में योग्यतानुसार अवसर प्राप्त होंगे।
- परिवार: विवाह कार्य होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नई योजना पुन: निर्मित होगी।
